दुनिया जहां महामारी से जूझ रही है, वहीं अमेरिकियों में नई सनक परवान चढ़ रही है। नागरिक असंतोष फैलने की आशंका में अमेरिकी बंदूकें खरीदने में जुटे हैं। मार्च में अमेरिकियों ने 19 लाख बंदूकें खरीद डालीं। यह दूसरा मौका है जब इस पैमाने पर असलहे खरीदे गए। इससे पहले 2013 में सैंडीहुक प्राथमिक स्कूल में हुए गोलीकांड के बाद असलहे खरीदे गए थे। महामारी की भयावह स्थिति को देख अमेरिकी बेहद डरे हुए हैं। नागरिकों की मन: स्थिति पर भारी असर हुआ है। उन्हें लगता है कि भविष्य में नागरिक असंतोष के चलते अनिश्चितता बढे़गी और सरकारी तंत्र से उन्हें मदद नहीं मिलेगी। इस कारण वे घरेलू सामान तो थोक में खरीद ही रहे हैं, साथ ही बड़ी संख्या बंदूकें भी खरीद रहे हैं। कई राज्यों में फरवरी के मुकाबले मार्च में बंदूकों की दोगुनी बिक्री हुई। यूटाह और मिशिगन जैसे राज्यों में यह तीन गुना से ज्यादा है।
महामारी से दौरान अमेरिकियों ने खरीदी 19 लाख बंदूकें